भारत मे लोकप्रिय स्थान इस धरती पर ना जाने कितनी खूबसूरत जगहें हैं और उन में से एक देश ऐसा भी है। जहां आपका जाने का मन बार बार करेगा।यह देश भारत है जहाँ संस्कृतियों से संबंधित कई सारे लोकप्रिय स्थान हैं। यह स्थान ऐसे भी हैं जहाँ बाहर अन्य देशों से भी लोग घूमने आते हैं। कई जगह तो ऐसे भी हैं जो अपने आप मे कुछ अहम भूमिका अदा करते हैं।आइए जानते हैं वह कौन से जगह प्रसिद्ध हैं। 1- ताजमहल (आगरा उत्तर प्रदेश) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर मे स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा और विश्व के 7 अजूबों मे से एक है। इसका निर्माण 17 वीं सदी मे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद मे बनवाया था। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है।ताजमहल के निर्माण में लगभग 22 वर्षों का समय लगा। पूर्व में इस जमीन पर राजपुताना राज्य अंतर्गत जयपूर के महाराजा जयसिंह का आलीशान महल था। महाराजा शाहजहाँ ने इसके बदले जयपुर के महाराजा जयसिंह को आगरा शहर के मध्य एक वृहत महल दिया था। लगभग तीन एकड़ के क्षेत्र को खोदा गया, एवं उसमें कूडा़ कर्कट भर कर उसे नदी सतह से पचास मीटर ऊँचा बनाय...
Through this blog, all of you will get some important information about anything. इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को किसी भी विषय पर कुछ न कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।